राजस्थान में पेशी के लिए निकले पुलिसकर्मी का शव तालाब में तैरता मिला

जैसलमेर (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव रामसरोवर तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल 16 अगस्त को बीकानेर से जैसलमेर पेशी पर आया था और गुरुवार सुबह से उसका फोन बंद आ रहा था।

Load More