राजस्थान में पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, शादी समारोह से लौट रहे 3 दोस्त ज़िंदा जले
सीकर (राजस्थान) में पेड़ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई जिससे उसमें सवार 3 दोस्तों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई है जबकि एक अन्य दोस्त बुरी तरह झुलस गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घायल हुए शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।