राजस्थान में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, पास ही पड़ा मिला पुरुष का भी शव
राजस्थान के बीकानेर ज़िले में रविवार को जंगल में पेड़ से एक महिला की लाश लटकी हुई मिली और पेड़ के पास ही एक पुरुष का भी शव पाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शव 4 से 5 दिन पुराने हैं।