राजस्थान में पॉक्सो ऐक्ट के मामले में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या
अलवर (राजस्थान) में जेल में बंद 21 वर्षीय धीरेंद्र नामक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि पॉक्सो ऐक्ट के मामले में जेल में बंद धीरेंद्र का शव जूतों के फीते के फंदे से नल पर लटका मिला था। धीरेंद्र के पिता ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।