राजस्थान में पॉलिटेक्निक छात्र ने की खुदकुशी; नोट में लिखा- बहन की पढ़ाई अच्छे से करवाना
उदयपुर (राजस्थान) में एक पॉलिटेक्निक छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें लिखा है, "मम्मी, मेरे बाद बहन की पढ़ाई और शादी अच्छे से करवाना। आपको दुखी करके मैं बहुत दुखी हुआ...पर क्या करता यहां से जाना ही ठीक था।"