राजस्थान में प्रत्याशी ने खुद पर हमले का रचा नाटक, बोला- चुनाव में पलड़ा हल्का पड़ रहा था
दौसा (राजस्थान) की महवा सीट से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष झालानी के खिलाफ पुलिस खुद पर झूठे हमले की साज़िश रचने को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी। प्रत्याशी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सड़क पर बैठकर रोता दिख रहा था। प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव में उसका पलड़ा हल्का पड़ रहा था इसलिए यह सब किया।