राजस्थान में प्राइवेट स्कूल की वैन पेड़ से टकराई, कई छात्र हुए घायल
दौसा (राजस्थान) में सोमवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वैन में 19 छात्र सवार थे जिनमें से कई छात्र घायल हो गए जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस व छात्रों के परिजन को दी गई है और वैन के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं है।