राजस्थान में प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद युवती ने भी की खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक, बाड़मेर (राजस्थान) में अपनी शादी के दिन प्रेमी का शव मिलने के बाद शुक्रवार को 22-वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा, "साथ जीने-मरने की कसमें खाईं तो अकेले यह कदम क्यों उठाया? मुझे दो दिन देर हो गई इसलिए माफ करना।" बकौल पुलिस, युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।