राजस्थान में प्रेमिका के परिजन द्वारा शादी से इनकार करने पर शख्स ने काट ली हाथ की नस
भरतपुर (राजस्थान) में एक शख्स ने प्रेमिका के घर के बाहर अपने हाथ की नस काट ली और वह अस्पताल में भर्ती है। शख्स ने कहा, "हमारा 8 वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और लड़की शादी के लिए तैयार है लेकिन उसके परिजन शादी नहीं कराना चाहते हैं।" बकौल शख्स, लड़की की किसी और से सगाई हो गई है।