राजस्थान में प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में एक छात्रा ने कथित तौर पर प्रेमी द्वारा शादी का दबाव बनाने और धमकियां दिए जाने से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के परिजन ने बताया कि वह डूंगरपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसकी पढ़ाई के लिए ज़मीन को गिरवी रखकर रुपयों का इंतज़ाम किया गया था।