राजस्थान में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, वॉट्सऐप पर 'जो मेरा है, बस मेरा है' लिखकर की खुदकुशी
झुंझुनूं (राजस्थान) में एक शख्स ने प्रेमिका के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। शख्स ने आत्महत्या से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था, "जो मेरा है...बस मेरा है।" शख्स शादीशुदा था लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और युवती के घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे।