राजस्थान में प्लास्टिक की थैली में मिला 2-3 दिन के बच्चे का शव
राजस्थान के जयपुर के कानोता बांध में सोमवार को एक नवजात बच्चे का शव प्लास्टिक की थैली में मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे का जन्म करीब 2-3 दिन पहले हुआ है और उसका शव भी करीब 2 दिन पुराना है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।