राजस्थान में पड़ोसी ने किया विधवा महिला का रेप, दोस्तों से भी 2 साल तक करवाया बलात्कार
अलवर (राजस्थान) में एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी पर पेंशन दिलाने के बहाने उसका रेप करने और इसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, पड़ोसी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक उसका रेप किया और इस दौरान अपने दोस्तों से भी उसका बलात्कार करवाया। मामले में केस दर्ज किया गया है।