राजस्थान में फर्ज़ी कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 16 लोग हुए गिरफ्तार
उदयपुर (राजस्थान) पुलिस ने सोमवार रात एक होटल में छापेमारी कर फर्ज़ी कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 4 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से 12 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों ने बताया कि एक शख्स उन्हें कॉल सेंटर में काम करने के लिये उदयपुर लेकर आया था।