राजस्थान में फायरिंग के आरोपी ने कोर्ट में जज के सामने पिस्तौल रखकर किया आत्मसमर्पण
प्रतापगढ़ (राजस्थान) के कोर्ट में फायरिंग के एक आरोपी ने सोमवार को जज के सामने पिस्तौल रखकर आत्मसमर्पण किया। एक वीडियो में आरोपी दोनों हाथ खड़े करके कहता दिखा, "मेरे से बड़ी गलती हो गई...अगर मैं इसका इस्तेमाल नहीं करता तो सामने वाला मुझे मार देता।" रविवार को आरोपी ने एक शख्स से विवाद में हवाई फायरिंग की थी।