राजस्थान में फ्लैट में मृत मिले युवक-युवती, लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे
जयपुर (राजस्थान) में एक फ्लैट में एक युवक-युवती के शव मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों शव सड़ चुके थे और फ्लैट से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने के चलते उनकी मौत हुई है।