राजस्थान में बदमाश ने दिन दहाड़े एक घर के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोटा (राजस्थान) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक बदमाश घर के बाहर दिन दहाड़े फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में फायरिंग से पहले बदमाश घर के अंदर खिड़की से झांकता दिखा और गोली चलाने के बाद अपने साथी संग बाइक पर भागता नज़र आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।