राजस्थान में बदमाश ने पुलिस टीम पर तानी बंदूक, पुलिसकर्मियों ने संयम दिखाते हुए उसे पकड़ा

झालावाड़ (राजस्थान) में रविवार को पुलिस से घिरता देख 23 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर पिस्तौल तान दी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने संयम दिखाते हुए बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने हेड कॉन्स्टेबल पर गोली चलाकर भागने का प्रयास भी किया। एनडीपीएस ऐक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने का वीडियो पुलिस ने शेयर किया है।

Load More