राजस्थान में बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम व की हवाई फायरिंग; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उदयपुर (राजस्थान) में 2 बदमाशों ने मज़हर खान नामक शख्स के घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बदमाशों द्वारा हवाई फायर भी किए गए। बकौल पुलिस, एक बदमाश की खान के घर के बाहर किसी से लड़ाई हुई थी जिसमें खान के परिजन ने बीच-बचाव किया था और इसी बात पर यह हमला हुआ।