राजस्थान में दुकानदार के हाथ-पैर बांधकर ज्वेलरी शॉप से लूटा गया करीब ₹1 करोड़ का सोना

पाली (राजस्थान) में शनिवार को दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े दुकानदार किशन सोनी (40) को बंधक बनाकर करीब ₹1 करोड़ कीमत का 2 किलो सोना लूट लिया और भाग गए। बैंक कर्मी बनकर दुकान में घुसे बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद सोनी के हाथ-पैर बांध दिए थे। घटना के वक्त सोनी दुकान में अकेले थे।

Load More