राजस्थान में बदमाशों ने बस्ती में घुसकर कई घरों में की तोड़फोड़, वीडियो आया सामने
जोधपुर (राजस्थान) में कुछ बदमाशों ने एक बस्ती में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हुआ था और घरों के बाहर खड़ी बाइक और ऑटो रिक्शा को भी तोड़ा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले में 3 महिलाएं व 5 युवक घायल हुए हैं।