राजस्थान में बदमाशों ने बाइक सवार दंपति पर किया पथराव, पत्थर लगने से बच्चे की मौत
डूंगरपुर (राजस्थान) में बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को लूटने के लिए पथराव कर दिया जिससे बाइक पर बैठे 2-वर्षीय बच्चे के सिर पर पत्थर लगने से मौत हो गई। राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पुनिया ने इस पर कहा, "यदि अपराधियों से एक मासूम को न बचा सकें...तो ये सत्ता और पुलिस किस काम के (मुख्यमंत्री) अशोक जी?"