राजस्थान में बदमाशों ने रुपयों का बैग समझकर बैंक के बाहर से लूटा मकैनिक का औजार वाला बैग
भरतपुर (राजस्थान) में बदमाशों ने पंजाब नैशनल बैंक के बाहर से हथियार के बल पर रुपयों का बैग समझकर एक सीसीटीवी कैमरे के मकैनिक का बैग लूट लिया। दरअसल, मकैनिक बैंक में कैमरे सही करने पहुंचा था और उसके बैग में सिर्फ औजार भरे हुए थे। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।