राजस्थान में बर्तन धोने के विवाद में देवरानी-जेठानी ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की हुई मौत
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में सोनू जीनगर नामक महिला और उसकी दो देवरानियों के बीच बर्तन धोने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद तीनों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। सोनू ने एक ज़हरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू के परिजन ने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराया है।