राजस्थान में बस और कार की टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत, गेट तोड़कर कार से निकाले गए शव
दौसा (राजस्थान) में रविवार को एक बस और कार की टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोगों ने लोहे की रॉड से गेट तोड़कर कार से शवों और घायल शख्स को निकाला।