राजस्थान में बस से टक्कर के बाद कार सवार मां, बेटे व बहू की हुई मौत; 3 अन्य घायल

बीकानेर (राजस्थान) में सोमवार शाम को एक कार की बस से टक्कर के बाद कार सवार मां, बेटे व बहू की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार बस के अंदर जा फंसी और उसे जेसीबी के ज़रिए निकालना पड़ा। मृतक जयपुर के रहने वाले थे।

Load More