राजस्थान में बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ओम बिरला व वैभव गहलोत के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
बसपा ने राजस्थान में 3 और लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने जालौर-सिरोही से लाल सिंह राठौड़, भरतपुर से अंजला जबकि कोटा से भीम सिंह कुंतल को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि जालौर-सिरोही से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं।