राजस्थान में बाइक और ट्रक की टक्कर में 4 बच्चों सहित 5 लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, राजसमंद (राजस्थान) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को बाइक और ट्रक की टक्कर में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। राजसमंद पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार मरनेवालों में भंवर सिंह, उनका बेटा अजयपाल और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं जिनकी उम्र 14-17 वर्ष है। बकौल पुलिस, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।