राजस्थान में बाइक सवार गर्भवती को ट्रक ने कुचला, सड़क पर हुई डिलीवरी व महिला ने तोड़ा दम
जोधपुर (राजस्थान) में गुरुवार को पति व 2 बच्चों संग बाइक से अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधने जा रही एक गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिससे सड़क पर उसकी डिलीवरी हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसकी नवजात बच्ची सुरक्षित है। वहीं, महिला के पति और एक बच्चे की हालत गंभीर है।