राजस्थान में बाइक सवार बदमाशों ने रात में की रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचा मालिक
कोटा (राजस्थान) के विज्ञान नगर में सोमवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाज़ार एक रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। दुकान के मालिक ने बताया कि निशाना चूकने से गोली फ्रिज पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। बकौल रिपोर्ट्स, फायरिंग के कुछ देर बाद अज्ञात शख्स ने मालिक को कॉल कर पैसे मांगे।