राजस्थान में बारिश के बाद रेलवे ट्रैक ज़मीन में धंसा, 3 घंटे तक परिचालन रहा बाधित
धौलपुर (राजस्थान) में तेज़ बारिश के बाद रेलवे ट्रैक ज़मीन में धंस गया जिसके बाद मार्ग पर करीब 3 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ट्रैक के धंसने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया था। रेलवे इंजीनियर मोहन मीणा के मुताबिक, पटरी के नीचे की करीब 3 मीटर ज़मीन धंस गई थी।