राजस्थान में बाल सुधार गृह की दीवार में सुराख कर फरार हुए 20 किशोर कैदी
राजस्थान में जयपुर के एक बाल सुधार गृह की दीवार में सुराख कर 20 किशोर कैदी फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है, पिछले महीने भी जयपुर के बाल सुधार गृह से 23 किशोर फरार हो गए थे।