राजस्थान में बाल्टी को छूने पर 8 वर्षीय दलित लड़के को 'उच्च जाति' के शख्स ने पीटा, केस दर्ज
अलवर (राजस्थान) में बाल्टी को छूने पर 8-वर्षीय दलित लड़के को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने कहा, "बेटा एक स्कूल के परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गया था, जहां बाल्टी को हाथ से हटाने पर उच्च जाति के शख्स ने उसे पीट दिया।" पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।