राजस्थान में बिना वीज़ा के रह रहे नाइजीरिया के शख्स को हुई 3.5 साल की जेल
कोटा (राजस्थान) के एडीजे वन कोर्ट ने बिना वीज़ा के अवैध रूप से भारत में रह रहे नाइजीरिया के एक शख्स को 3.5 साल जेल की सज़ा सुनाई है। शख्स को बिना टिकट के ट्रेन में सफर करते हुए गिरफ्तार किया गया था। शख्स ने पूछताछ में बताया था कि वह 2017 में बांग्लादेश से मुंबई आया था।