राजस्थान में 'बिपरजॉय' के कारण कई ज़िलों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट, सूची जारी
राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय के कारण बाड़मेर, सिरोही, जालोर और पाली में अत्यंत भारी बारिश को लेकर शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जोधपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य में शुक्रवार रात पहुंचे चक्रवात की रफ्तार अब कमज़ोर हो गई है।