राजस्थान में बीएसपी नेता की चलती गाड़ी में लगी आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान
बाड़मेर (राजस्थान) में मंगलवार रात बीएसपी नेता भारथाराम की चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। भारथाराम ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से सवारियों को छोड़कर घर लौट रहे थे जिस दौरान इंजन में अचानक आग लग गई और उन्होंने खिड़की से कूदकर जान बचाई। बकौल भारथाराम, उनके सामने 15 मिनट के भीतर पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।