राजस्थान में बीजेपी के पोस्टर पर तस्वीर छपने से परेशान किसान ने सीएम गहलोत से की मुलाकात
राजस्थान में बीजेपी के '19,000 से अधिक किसानों की ज़मीनें नीलाम' लिखे पोस्टर पर तस्वीर छपने से परेशान किसान माधुराम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। गहलोत ने कहा, "चिंता मत करो, पोस्टर हटवा देंगे।" माधुराम के बेटे ने बताया, "2 लोग आए थे...उन्होंने फसल खराब होने पर फायदा मिलने की बात कहकर फोटो खींची थी।"