राजस्थान में बीजेपी के बैनर में प्रदेश अध्यक्ष की जगह लगी कांग्रेस नेता सीपी जोशी की फोटो
सिरोही में ऑटो पर लगे बीजेपी के बैनर की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह कांग्रेस विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की तस्वीर लगी है। बैनर छपवाने वाले स्थानीय बीजेपी नेता रमेश कोली ने बताया, "प्रिंटिंग प्रेस वाले की गलती से कांग्रेस विधायक की तस्वीर छप गई थी।"