राजस्थान में बीजेपी ने दायमा को पार्टी से निकाला, गुरुद्वारे-मस्जिद पर दिया था विवादित बयान

राजस्थान बीजेपी की अनुशासन समिति ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पार्टी नेता संदीप दायमा को विवादित बयान देने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए तिजारा से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद बाबा बालकनाथ की नामांकन रैली के दौरान दायमा ने कहा था, "जिस तरह मस्जिदें और गुरुद्वारे बनाकर छोड़ दिए हैं ये नासूर बन जाएंगे।"

Load More