राजस्थान में बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर संयोजक, प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर संयोजक, प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने जयपुर सीट से एसएस अग्रवाल को संयोजक और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल को प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, दौसा सीट से सत्यनारायण शाहरा को संयोजक और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।