राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई पत्थरबाज़ी, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़
मांडल (राजस्थान) विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी उदयलाल भड़ाना के समर्थन में किए जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाज़ी हुई जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान दो गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। प्रत्याशी के समर्थकों ने समुदाय विशेष के लोगों पर पथराव का आरोप लगाया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई।