राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी के स्वागत कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग, ईसी ने भेजा नोटिस
अलवर (राजस्थान) की कठूमर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश खींची के स्वागत कार्यक्रम में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। चुनाव आयोग (ईसी) ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए खींची को नोटिस भेजकर 2 दिन में जवाब मांगा है।