राजस्थान चुनाव की बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा समेत 3 लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
राजस्थान की नागौर सीट से विधानसभा चुनाव की बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा व उनकी बहन हेमश्वेता समेत 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। हेमश्वेता, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी हैं। यह मामला सहकारी समिति की ज़मीन से जुड़ा है जिसमें तीनों आरोपियों पर फर्ज़ीवाड़ा करने के आरोप लगे हैं।