राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी नहीं बता पाए 'एमएलए' का फुल फॉर्म, वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मावली सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल से जब एक पत्रकार ने 'एमएलए' का फुल फॉर्म पूछा तो वह नहीं बता पाए। वायरल हुए इस वीडियो में पालीवाल ने पत्रकार से कहा, "मुझे पता था...मेरे मोबाइल पर लिखा हुआ है।" एक 'X' यूज़र ने कहा, "आपके बच्चों का भविष्य ऐसे नेताओं के हाथ में है।"