राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने बुज़ुर्ग ने गिनाए कांग्रेस के काम
राजस्थान कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने एक बुज़ुर्ग ने कांग्रेस के काम गिनाए। वीडियो में बुज़ुर्ग बोल रहे हैं, "कांग्रेस ने भला किया...डिस्पेंसरी खोली, दवाई फ्री कर दी…कांग्रेस मां-बाप है।" वहीं, एक शख्स के 'यह (राज्यवर्धन) बीजेपी से हैं' कहने पर बुज़ुर्ग ने कहा, "बीजेपी से हैं क्या?"