राजस्थान में बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सरकारी अधिकारी व विभिन्न पार्टियों के नेता
जयपुर (राजस्थान) में कई पूर्व सरकारी अधिकारी व कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों के कई नेता गुरुवार को बीजेपी में शामिल हुए। कांग्रेस नेता कमल राठौर, पूर्व विधायक कृष्ण कड़वा, बैरवा समाज के नेता लालाराम बैरवा, पूर्व आईएएस अधिकारी महेश भारद्वाज, हनुमान सिंह भाटी, कैलाश चंद वर्मा, पूर्व इनकम टैक्स ऑफिसर नरेंद्र गौड़ व कई अन्य ने बीजेपी की सदस्यता ली।