राजस्थान में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मेयर विष्णु लाटा समेत कांग्रेस व आरएलपी के कई नेता
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 से पहले जयपुर के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता विष्णु लाटा बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। साथ ही, कांग्रेस नेता सुनीता भाटी व अनीता शर्मा, आरएलपी नेता राजेश मांड्या और राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी समेत कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हुए।