राजस्थान में बीजेपी वर्कर्स ने अपने ही प्रत्याशी का फूंका पुतला, उम्मीदवार बदलने की मांग की
अलवर (राजस्थान) की थानागाजी विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा हेमसिंह भड़ाना को टिकट देने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भड़ाना का पुतला फूंका और प्रत्याशी बदलने की मांग की। 2018 में इस सीट से बीजेपी द्वारा टिकट न मिलने पर भड़ाना ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भड़ाना और बीजेपी प्रत्याशी दोनों को हार मिली थी।