राजस्थान में बीजेपी से टिकट की मांग करते हुए एसएचओ ने बैनर में छपवाई अपनी वर्दी वाली फोटो
भरतपुर (राजस्थान) में वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर ने बीजेपी से टिकट की मांग करते हुए बैनर में अपनी वर्दी वाली फोटो छपवा दी जिसके बाद एसपी ने उन्हें लाइन हाज़िर किया है। लाइन हाज़िर होने के बाद एसएचओ ने भरतपुर रेंज के आईजी को पत्र लिखकर कहा, "मैं समाज सेवा करना चाहता हूं और वीआरएस लेना चाहता हूं।"