राजस्थान में कांग्रेस में शामिल हुईं बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह
राजस्थान में बीजेपी से निष्कासित की गईं धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने शनिवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर कहा कि बीजेपी ने धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। 2022 में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने को लेकर उन्हें बीजेपी से निष्कासित किया गया था।